न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित :-
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (India Squad) का ऐलान कर दिया गया है. साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया है .
भारतीय टीमों में केवल 4 खिलाड़ी ही ऐसे हैं जो तीनों में जगह बना पाए हैं:-
भारतीय टीमों में केवल 4 खिलाड़ी ही ऐसे हैं जो तीनों में जगह बना पाए हैं और वे हैं शुबमन गिल (Shubman Gill), सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) और ईशान किशन (Ishan Kishan).
भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की वापसी हुई :-
न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ टी 20 सीरीज में आखिरकार पृथ्वी शॉ को मौका मिल ही गया. अगर देखा जाए तो ये रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ खेली गई 379 रन की पारी का कमाल है. बता दें कि मुंबई के किसी भी बल्लेबाज़ की ये रणजी इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी है. साथ ही पृथ्वी ने पिछले कुछ समय से डोमेस्टिक क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है.
के एल राहुल और अक्षर पटेल को को किया गया टीम से बाहर :-
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में के एल राहुल और अक्षर पटेल फैमिली कारणों की वजह से उपलब्ध नहीं होंगे. राहुल की जगह विकेटकीपर के तौर पर के एस भरत को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
सूर्य कुमार यादव और ईशान किशन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला:-
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. खास बात ये है कि दोनों ने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है.
सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है. दोनों ने अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है. दोनों के परिवार और चाहने वालों के लिए वाकई ये एक बड़ी खबर है.
आस्ट्रेलिया के खिलाफ कम कर रहे रविंद्र जडेजा:-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रविंद्र जडेजा ने वापसी की है. जो कि एशिया कप 2022 के बाद से ही क्रिकेट से दूर थे. उनके पास यह मौका होगा टीम इंडिया में अपना जगह बनाए रखने के लिए। उन्हें अच्छे परफॉर्मेंस करके अपनी जगह बरकरार बनाए रखना होगा। उनके फैंस में बहुत खुशी है इस बात को लेकर कि वह वापसी कर रहे हैं।
जसप्रीत भूमरा को नहीं मिली टीम में जगह:-
वहीं जसप्रीत बुमराह का न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में ना होना हर किसी को हैरान कर रहा है. बुमराह को श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम में भी शामिल किया गया था. लेकिन पूरी तरह से फिट नहीं होने के चलते वे इस सीरीज से भी बाहर हो गए. और अब उन्हें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर रखा गया है.
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ODI के लिए भारतीय टीम :-
न्यूज़ीलैंड vs इंडिया ODI matches :-
1st ODI-JAN.18.2023. HYDERABAD
2ND ODI-JAN.21.2023. RAIPUR
3RD ODI-JAN.24.2023. INDORE
न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 के लिए भारतीय टीम:-
न्यूज़ीलैंड vs इंडिया T20 matches:-
1st T20- jan.27.2023. Ranchi
2nd T20- jan.29.2023. Lucknow
3rd T20- fab.01.2023. Ahmedabad
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के लिए भारतीय टीम :-
ऑस्ट्रेलिया vs इंडिया टेस्ट matches:-
1st test- fab.09.2023. Nagpur
2nd test- fab.17.2023. Delhi
3rd test- mar.01.2023. dharmshala
तो दोस्तों आप लोगो कैसी लगी आज की यह जानकारी, आप हमें Comment box में यह बताना ना भूले, और यदि इस आर्टिकल से जुडी आपके पास कोई सवाल या किसी प्रकार का सुझाव हो तो हमें जरुर बताएं । यदि आपके मन मे किसी और विषय पर जानने की इच्छा हो तो उन आइडियास को हमारे साथ जरूर शेयर करें। और इस पोस्ट से मिलने वाली जानकारी अपने दोस्तों के साथ भी Social Media Sites जैसे- Facebook, Twitter, Instagram, WhatsApp पर ज़रुर शेयर करें |ताकि उन लोगो तक भी यह जानकारी पहुच सके जिन्हें उन्हें भी जानकारी का लाभ उन्हें भी मिल सके।
